भिलाई/15 नबम्बर 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ पर घाटों में उमड़ा जनसैलाब
भिलाई। सर्व कल्याण समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने लोक महापर्व छठ के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों का दौरा कर व्रतधारी माताओं-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
छोटू जी ने रामनगर मुक्तिधाम तालाब, कोहका और सुपेला घाट पहुंचकर डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया और सभी के सुख-समृद्धि व मंगल कामना की।
इस दौरान उनके साथ मलकीत सिंह और सर्व कल्याण समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे। घाटों पर उन्होंने व्रतियों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।
विशेष उपस्थिति –
इस पावन मौके पर जिला भाजपा के संगठन प्रभारी राम जी भारती विशेष रूप से छठ पर्व में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही तालाब घाट पर जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन से मुलाकात कर छठ पर्व की बधाई दी गई।
छोटू जी ने कहा – छठ पर्व आस्था, प्रकृति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
जय छठी मैया!












