रायपुर में तीन दिवसीय दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन संपन्न,,2400 साल पुराने सिक्कों से लेकर आधुनिक डिजिटल मुद्रा तक का सफर प्रदर्शनी में हुआ प्रदर्शित**

** 15 नवंबर 2026/रायपुर।** राजधानी रायपुर में दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव 2026 का तीन दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 13 से 15 नवंबर तक समता कॉलोनी स्थित श्रीरामनाथ भीमसेन भवन में आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में प्राचीन सिक्कों से लेकर आधुनिक डिजिटल मुद्रा तक भारतीय मौद्रिक इतिहास की अनूठी झलक देखने को मिली।न्यूमिस्मेटिक एंड फिलटलिक सोसाइटी ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में लगभग 30 स्टॉल लगाए गए, जिनमें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और दुर्लभ संग्रहों को प्रदर्शित किया गया।उत्सव का प्रमुख आकर्षण लगभग 2400 वर्ष पुराने महाजनपद काल के सिक्के रहे। इसके साथ ही मुगल काल, ब्रिटिश काल के दुर्लभ सिक्के, फैंसी नंबर वाले नोट तथा देश-विदेश की विभिन्न मुद्राएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। प्रदर्शनी के माध्यम से मुद्रा के विकास और उसके बदलते स्वरूप को दर्शाया गया।**नई पीढ़ी को इतिहास और विरासत से जोड़ने की पहल**दक्षिण कोसल मुद्रा उत्सव का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत के समृद्ध मौद्रिक इतिहास, संस्कृति और विरासत से परिचित कराना था। इस आयोजन ने मुद्रा संग्रह के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के साथ ही इतिहास को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया।तीन दिनों तक आयोजित इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक धरोहरों और संग्रहकर्ताओं के अनमोल योगदान के माध्यम से मुद्रा के सफर को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।