बस्तर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 99 का ब्रेक इन सर्विस 17 पटवारी निलंबित,136 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर; काम पर लौटने की अपील के बाद भी नहीं माने कर्मचारी..

*रायपुर, 12 नवंबर 2026।** छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। शासन के निर्देशानुसार 13 अक्टूबर से हड़ताल पर गए पटवारियों में से 99 की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) घोषित किया गया है, जबकि 17 पटवारियों को निलंबित किया गया है।### 136 पटवारी हड़ताल पर, 44 कर्मचारी कर रहे कामजिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर जिले की 10 तहसीलों में कुल 180 पटवारी पदस्थ हैं, जिनमें 30 प्रशिक्षु शामिल हैं। इनमें से 136 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जबकि 44 पटवारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।हड़ताल पर गए सभी 136 पटवारियों को प्रशासन ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद काम पर वापस नहीं लौटने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।### जगदलपुर और बस्तर तहसील में सबसे ज्यादा असरजगदलपुर तहसील में 26 पटवारियों में से 25 हड़ताल पर हैं। इनमें 23 पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं बस्तर तहसील के सभी 16 पटवारी हड़ताल पर हैं, जिनकी हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया गया है तथा 2 को निलंबित भी किया गया है।भानपुरी तहसील में 21 में से 14 हड़ताली पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। बकावण्ड में 21 में से 14 पटवारी हड़ताल पर हैं, जिनमें 13 का ब्रेक इन सर्विस और एक का निलंबन किया गया है।### अन्य तहसीलों में भी कार्रवाईलोहण्डीगुड़ा में 11 हड़ताली पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। करपावण्ड में 10 हड़ताली पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस और एक को निलंबित किया गया है।नानगुर में 8 हड़ताली पटवारियों में से 7 पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। तोकापाल में 16 हड़ताली पटवारियों में से 2 पर ब्रेक इन सर्विस तथा 2 पर निलंबन, बास्तानार में 9 हड़ताली पटवारियों में से 2 पर ब्रेक इन सर्विस तथा 2 पर निलंबन और दरभा में 13 हड़ताली पटवारियों में से एक पर ब्रेक इन सर्विस तथा एक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।### प्रशासन का सख्त रुखपटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच बस्तर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को कर्मचारियों पर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी कार्रवाई से जिले में पटवारियों की हड़ताल और शासन के बीच टकराव की स्थिति और गंभीर हो गई है।