स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुल्हड़ वाली चाय का लिया आनंद, महिला पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच, लाभार्थियों ने साझा किए आत्मनिर्भरता के अनुभव**

रायपुर, 14 नवंबर 2026।** राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव स्ट्रीट वेंडर्स के बीच पहुंचे। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स का अवलोकन किया और उनके हाथों की बनी चाय का कुल्हड़ में आनंद लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी चाय की चुस्कियां लीं।उप मुख्यमंत्री साव ने स्टॉल संचालकों से संवाद कर उनके व्यवसाय की जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिल रहे लाभों के संबंध में फीडबैक लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने महिला पथ विक्रेताओं के साथ बैठकर लंच भी किया।### ऋण से बढ़ा कारोबार, सुधरी परिवार की आर्थिक स्थितिस्वनिधि महोत्सव में पीएम स्वनिधि योजना के दो लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री के सामने अपने अनुभव साझा किए। धमतरी के दिलीप यादव ने बताया कि उन्होंने 10 हजार रुपये के ऋण से अपना कारोबार शुरू किया था। समय पर किस्तों का भुगतान करने के बाद उन्होंने दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण लिया। वे ठेले पर प्लास्टिक के सामान बेचते हैं। योजना से मिले ऋण की सहायता से उनका कारोबार बढ़ा और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।वहीं फिंगेश्वर की सुशीला श्रीवास्तव ने बताया कि वे सिलाई का काम करती हैं। पहले चरण में 10 हजार रुपये का ऋण लेने के बाद समय पर किस्त चुकाई और कारोबार बढ़ाने के लिए दूसरे चरण में 20 हजार तथा तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण लिया। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से उनके व्यवसाय और परिवार की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।### छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहलस्वनिधि महोत्सव का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा सरकारी योजनाओं के लाभों से जोड़ना है। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स ने अपने अनुभव साझा कर बताया कि योजना से मिले ऋण ने उन्हें कारोबार विस्तार और बेहतर जीवनयापन का अवसर प्रदान किया है।कार्यक्रम का आयोजन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा किया गया।