19 नवंबर 2026/*रायपुर।** राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में अस्पताल से जुड़े लोगों सहित अन्य आरोपी भी शामिल हैं। पूरे नेटवर्क और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के डीसीपी पश्चिम क्षेत्र के अनुसार, थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 307/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में पहले तीन महिला आरोपियों कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ और विवेचना के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डॉ. खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार किया है।**फर्जी डिस्चार्ज टिकट बनाकर देता था डॉक्टर**पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉ. खिर सिंधु महानंद नवजात शिशु के कथित क्रेता को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था। इसके बाद यह टिकट महिला आरोपी कृतिका साहू को उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने वर्ष 2026 में तीन डिलीवरी होने और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया के उपचार से संबंधित दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर भी जब्त किया गया है।**आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना**पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स का काम करता था। वह अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर कृतिका साहू, गीतिका नाग, अहिल्या महानंद और अन्य लोगों के साथ नवजात शिशुओं की कथित खरीद-फरोख्त में शामिल था। गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश करते थे। इसके बाद उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता था और नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का सौदा कर उससे मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अश्वनी शर्मा नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के एवज में रकम के लेन-देन का काम करता था। पुलिस के अनुसार, इस मामले की प्रार्थिया को भी इसी तरीके से प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।**ये तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार**1. कृतिका साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी आमापारा रामकुंड, रायपुर।2. अहिल्या नामदेव, उम्र 40 वर्ष, निवासी सीतानगर गोगांव, रायपुर।3. गीतिका नाग, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्टोरपारा पुरैना, भिलाई-3, जिला दुर्ग।**नए गिरफ्तार आरोपियों के नाम**1. डॉ. खिर सिंधु महानंद, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोतीलाल नगर कोटा, रायपुर।2. प्रकाश कुमार कौरव, उम्र 45 वर्ष, निवासी कपिस विहार अमलीडीह, रायपुर।3. अश्वनी शर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामकुंड विहार, रायपुर।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच जारी है। नवजात शिशुओं की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।













