रायपुर रमन मंदिर वार्ड छह मुंहा नाले पर हुए कचरा जाम चूनाभट्टी बस्ती , फाफड़ीह अंडरब्रिज और पाठक नर्सिंग होम गली में पिचले ३-४ दिन से जलभराव सड़कों पर गंदा पानी।

राजधानी रायपुर के रमन मंदिर वार्ड छह मुंहा नाले पर हुए कचरा जाम के कारण आस पास की चूनाभट्टी बस्ती , फफड़ीह अंडरब्रिज और पाठक नर्सिंग होम गली में पिचले ३-४ दिन से जलभराव की स्तिथि है एवं लोगो के घर में नाले का गंदा पानी घुस रहा है और स्थानीय पार्षद , महापौर विधायक सभी सोए हुए है । अंडरब्रिज में लोग पानी बहाव के कारण दोपहिया वाहन गिर रहे है और लोगो को चोट लग रही है । पाठक नर्सिंग होम गली में जल भराव के कारण नर्सिंग होम सहित आस पास के घरों में पानी भर गया है । चुना भट्टी बस्ती में भी लोगो के घर में पानी भर गया है । आज सबेरे ८:०० बजे से कांग्रेस के साथियों के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा संजय पाठक डॉ अन्नुराम साहू कमल धृतलहरे शिरीष अवस्थी आसिफ़ मेमन रूबल मेहता सागर टांडी संतराम सोनकर ईश्वरी जांगेड़े संतोष गुप्ता घनश्याम ठाकुर शिवम श्रीवास्तव दुर्गेश नायडू पारस साहू श्याम सिक्का चन्द्रभान ध्रुव इमरान हिंगोरा सुरेश जांगड़े आदि कांग्रेस जनों के साथ दिन भर धरना दे कर बैठे रहे । निगम के अधिकारियों को लगातार शिकायत करने के बाद जोन कमिश्नर एवं जेड एच ओ आदि स्थल पर पहुँच कर सफाई व्यवस्था पोकलेन एवं अन्य माध्यम से करवाने में लगे । निगम और जिला प्रशासन कि लापरवाही के कारण आज ये अतिथि आना दुर्भाग्यजनक है ।बरसात पूर्व हो रहे इस जलभराव से आने वाले बरसात की स्तिथि का अंदाज़ लग सकता है । कांग्रेस जनों ने चेतावनी दी है की अगर २४ घंटे के अंदर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होती है तो पहले जोन कार्यालय फिर मुख्यालय का घेराव किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *