पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन)दिनांक 250526* कार्यवाही के दौरान आरोपियों सरिया एवं लोहे का कबाड़ किया गया है बरामद।** आरोपियों के कब्जे से 38 हजार करीबन लोहे का कबाड़ एवं वाहन किया गया है जप्त।** चोरी को रोकने तथा चोरी के सामानों की बिक्री पर रोकथाम लगाने हेतु पुलिस द्वारा की जा रही सघन कार्यवाही।** चोरी का सामान खरीदने व बेचते पाए जाने पर 06 कबाड़ियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।* * सभी कबाड़ियों व यार्ड संचालकों को चोरी का माल नहीं खरीदने तथा ऐसा माल बेचने वालों की तत्काल पुलिस में शिकायत करने हेतु दी गई सख्त हिदायत।* पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ क्षेत्र) मयंक गुर्जर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ क्षेत्र) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन के समस्त थाना प्रभारियों आवकश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 25.05.2026 को थाना खमतराई, गुढ़ियारी एवं उरला में संचालित कबाड़ियों के यार्ड एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया। जिनसे अवैध रूप से रखें कबाड़ व चोरी की अन्य सामग्री जप्त किया गया है, कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है -01. थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावांभाठा स्थित कबाड़ी विजय टण्डन के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही कर उसके पास से अवैध रूप से 09 नग लोहे का पाईप, लोहे का तार, तथा पुराना लोहे का स्क्रैप कुल वजनी 03 किलो 150 ग्राम जुमला कीमती करीबन 7,875/-रू जप्त किया गया।02. थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावांभाठा स्थित कबाड़ी अवध राम नवरंगे के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही कर उसके पास से अवैध रूप से लोहे का पाईप, लोहे का तार, तथा पुराना लोहे का स्क्रैप कुल वजनी 01 किलो 100 ग्राम जुमला कीमती करीबन 2,750/-रू जप्त किया गया।03. थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गिरधारी साहू के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही कर उसके पास से अवैध रूप से लोहे का पाईप, लोहे का तार, तथा पुराना लोहे का स्क्रैप कुल वजनी 102 किलोग्राम जुमला कीमती करीबन 4,590/-रू जप्त किया गया।04. थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत आदर्श गोयल के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही कर उसके पास से अवैध रूप से लोहे स्क्रैप कुल वजनी 70 किलोग्राम जुमला कीमती करीबन 3,150/-रू जप्त किया गया। 05. थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मेटल पार्क स्थित रमन के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही कर उसके पास से अवैध रूप से लोहे का पाईप एवं सरिया कुल वजनी 250 किलोग्राम जुमला कीमती करीबन 12,250/-रू जप्त किया गया। 06. थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित एस एल ट्रेडर्स के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही कर उसके पास से अवैध रूप से लोहे का पाईप कुल वजनी 200 किलोग्राम जुमला कीमती करीबन 7,750/-रू जप्त किया गया। *इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ के कारोबार में संलिप्त कुल 06 कबाडियों के विरूद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस तथा 35(1)ई बी.एन.एस.एस./303 बी.एन.एस. के तहत अग्रिम कार्यवाही किया गया। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।*









Leave a Reply