रायपुर, 19 अगस्त 2026। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।स्टाइपेंड वृद्धि पर प्रक्रिया आगे बढ़ीबैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव तथा इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड से जुड़े प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने इंटर्न डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित विषयों पर शासन स्तर पर आवश्यक पहल की जा रही है।चिकित्सा शिक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्धस्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों के प्रति संवेदनशील है। सरकार प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों सहित चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।स्वास्थ्य मंत्री के साथ चर्चा के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार की पहल पर भरोसा जताया और फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। इससे चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े पक्षों ने संतोष व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने स्थगित किया आंदोलन , स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर विभागीय प्रक्रिया तेज, इसी माह सकारात्मक निर्णय की उम्मीद।












Leave a Reply