बिहार राज्य के मुंगेर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूरी पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली ऋषि कुंड मलमास मेला 2026(17 May to15 June) श्रृंगी ऋषि तथा उनके पिता श्री विभांडक ऋषि की तपस्थली के रूप में विख्यात प्रकृति के अनमोल खजाने औषधि युक्त गर्म पानी के स्रोत पर प्रत्येक 3 वर्ष में पुरुषोत्तम मास में यह भव्य आयोजन होता है l को जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल साहब द्वारा विधि विधान से 1 महीने तक चलने वाले इस उत्सव का उद्घाटन किया गया lयह Tapobhumi बिहार की सांस्कृतिक धरोहर एवं आध्यात्मिक स्थल के रूप में लाखों पर्यटकों को प्रतिवर्ष आकर्षित करती है lप्रथम सप्ताह में ही मेला स्थल पर साधु संतों तथा श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ हैपार्किंग स्थल से चारों दिशाओं में दो-दो किलोमीटर की लंबी कतारे वाहनों की लगी हुई है प्रत्येक दिन 15000 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिनकी संख्या धीरे-धीरे लाखों में पहुंच जाएगी lमेला स्थल पर महंगाई का दुष्प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है lजलेबी – जहां पिछले वर्ष 180 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल रही थी वहीं इस बार 350 रुपए प्रति किलो का भाव हो गया है lपार्किंग स्थल पर मोटरसाइकिल का ₹30 वही फोर व्हीलर का 150 रुपए वसूला जा रहा है lरतनपुर से ऋषिकुंड तक 7 किलोमीटर की दूरी में टेंपो चार्ज ₹50 वसूला जा रहा है lइस प्रकार मेला स्थल पर महंगाई की सबसे अधिक मार गरीब श्रद्धालुओं पर देखी जा सकती है lप्रशासन को इस बाबत में उचित कदम उठाए जाने चाहिए lइस आश्रम के सर्वांगीण विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा 21 करोड रुपए स्वीकृत किए गए जिसमें अभी तक अनेक कार्य अधूरे पड़े हुए हैं इस बाबत पिछले दिनों समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग अधिकारियों को फटकार लगाई लेकिन यह पर्याप्त नहीं है lसभी कार्य समय पर पूरे होने चाहिए इस हेतु प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है क्योंकि इस महत्वपूर्ण आश्रम के विकास होने पर पर्यटकों की आवाजाही राष्ट्रीय स्तर पर हो जाएगी जिससे राज्य को राजस्व में वृद्धि तथा रोजगार सृजन की भी प्रबल संभावना हो सकेगी
शिवराज शर्मा











Leave a Reply