रायपुर प्रेस क्लब और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की अनूठी पहल: 1 जून से पत्रकारों के लिए लगेगा 15 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविररामकृष्णा केयर हॉस्पिटल में होंगी बीपी, शुगर, ईसीजी और लिपिड प्रोफाइल सहित कई जांचेंशिविर के लिए प्रेस क्लब ने सदस्यों को वितरित किए फ्री कूपन कार्डरायपुर।रायपुर प्रेस क्लब एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार साथियों, प्रेस कर्मियों और सहयोगियों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 1 जून से 15 जून 2026 तक रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर में आयोजित होगा।शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।शिविर में मिलेंगी ये निःशुल्क सुविधाएं:इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण और आवश्यक जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:ब्लड प्रेशर (BP) एवं ब्लड शुगरकम्पलीट ब्लड काउंट (CBC)लिपिड प्रोफाइल (Lipid Profile)ईसीजी (ECG)थायराइड (TSH)यूरिक एसिड (Uric Acid)जांच के लिए पूर्व नियुक्ति (Appointment) और कूपन अनिवार्य:अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में सुचारू रूप से जांच कराने के लिए पूर्व नियुक्ति (Appointment) लेना अनिवार्य है। इसके लिए पत्रकार साथी दिए गए मोबाइल नंबरों 91118 66668 एवं 9589623050 पर संपर्क कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।कूपन वितरण संपन्न:इस शिविर का लाभ उठाने के लिए आवश्यक ‘फ्री कूपन कार्ड’ का वितरण आज प्रेस क्लब में सभी सदस्यों को किया गया। कूपन वितरण के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अमर गिदवानी एवं अनिल जोतसिंघानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। शेष सदस्यों को 30 मई को आयोजित होने वाले ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ में यह कूपन प्रदान किया जाएगा।













Leave a Reply