, 8 जून। श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास द्वारा संचालित श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यापीठ केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों का भी माध्यम है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार प्रदान करना ही संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है।रविवार को श्री गणेश मांगलिक भवन, रामगढ़ में आयोजित पदभार ग्रहण एवं पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सतीश त्रिपाठी ने कहा कि श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ पिछले 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल तिवारी ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है।उन्होंने बताया कि विद्यापीठ द्वारा शीघ्र ही श्री महर्षि श्रृंग नगर, टाटानगर, मोहन नगर एवं सिखवाल नगर से आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा प्रारंभ की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महर्षि श्रृंग के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन न्यास के महासचिव महेश व्यास ने दिया। समारोह में हाल ही में हरिद्वार में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल जोशी तथा रतलाम विकास प्राधिकरण में सदस्य मनोनीत होने पर धीरज व्यास का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।धीरज व्यास ने रतलाम विकास प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देते हुए सम्मान के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त किया तथा मनोनयन के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।18 वर्ष के कार्यकाल पर 18 किलो की माला से सम्मानकार्यक्रम में विद्यापीठ के अध्यक्ष पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कन्हैयालाल तिवारी का 18 किलो फूलों की माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि सामाजिक कार्य व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यापीठ की निरंतर प्रगति की कामना की।समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी का भी पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ न्यासी अरुण त्रिपाठी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने किया।प्रमुख रूप से उपस्थित रहेसमारोह में न्यास अध्यक्ष अशोक पांडया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,समारोह में न्यास अध्यक्ष अशोक पांडया, संस्थापक न्यासी शंकरलाल पांडया, वरिष्ठ न्यासी लेहरुलाल व्यास, रतनलाल व्यास, राधेश्याम नागला, अरुण पुरोहित, प्रहलाद व्यास, गोपालकृष्ण व्यास, समाजसेवी गोकुल जोशी, पृथ्वीराज व्यास, शांतिलाल उपाध्यक्ष, वीरेंद्र त्रिपाठी, राजेश व्यास, चंद्रप्रकाश व्यास, एडवोकेट संतोष त्रिपाठी, दीपक तिवारी, संजय बोहरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
















Leave a Reply