दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा 10 जून 2026, बुधवार को ठाकोर रेसिडेंसी, इकलेरा चौकड़ी, HP पेट्रोल पंप के सामने, डिंडोली, सूरत में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है!
कार्यक्रम में विशेष अतिथि हंसराज जी अठारिया उपस्थित रहेंगे! भजन संध्या में भजन सम्राट राजू अलबेला एंड पार्टी (भीलवाड़ा) एवं श्याम दीवानी पाखी उपाध्याय अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगी! महाप्रसाद सायं 6 बजे से एवं भजन संध्या रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगी!
यह आयोजन दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजू भाई व्यास के नेतृत्व में, कोषाध्यक्ष जगदीश जोशी तथा समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है! समाज के सभी बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है!
जय ऋषि राज!













Leave a Reply