रायपुर। नवा रायपुर के सुरम्य सेंध लेक में शुक्रवार से 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर व सब-जूनियर बालक-बालिका चैम्पियनशिप’ का रोमांचक सफर शुरू हो गया है। भारतीय कायाकिंग कैनोइंग और छत्तीसगढ़ कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में देश भर के 24 राज्यों से लगभग 800 उत्कृष्ट खिलाड़ी और खेल अधिकारी राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इस घरेलू मैदान पर मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से भी 45 प्रतिभावान खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।प्रतियोगिता के दूसरे दिन, यानी शनिवार को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कुल 125 इवेंट्स खेले गए, जहां पानी की लहरों पर देश के शीर्ष बाल खिलाड़ी पदक जीतने के लिए अपना पूरा दमखम दिखा रहे है यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक चलगी।
















Leave a Reply