राजधानी रायपुर में रिमझिम बारिश के बीच खम्हारडीह क्षेत्र के लोगों को मिली पेयजल समस्या से राहत की सौगातरा, राजधानी रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में नगरोत्थान योजना के तहत 2092.76 लाख रुपये की लागत से 2500 किलोलीटर क्षमता के नवीन जलागार निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने भूमिपूजन कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की शुरुआत की।कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस योजना के तहत वार्ड क्रमांक 9, 10, 30 और 31 में लगभग 2 किलोमीटर राइजिंग मेन पाइपलाइन तथा 25 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही करीब 2500 घरों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और रायपुर की जल समस्या के समाधान के लिए राज्य शासन ने नगरोत्थान योजना के तहत 432 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी।महापौर मीनल चौबे ने इसे खम्हारडीह के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि दो वर्षों में परियोजना पूर्ण होने के बाद हजारों परिवारों को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
रिमझिम बारिश के बीच खम्हारडीह के लोगों को मिली पेयजल समस्या से राहत, नगरोत्थान योजना के तहत 2092.76 लाख रुपये की लागत से 2500 किलोलीटर क्षमता के नवीन जलागार का,निर्माण।














Leave a Reply