रायपुर: एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात की मौ@त?
रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी मेडिकल हॉल से खरीदा गया एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक्सपायरी मिल्क पाउडर का डिब्बा छीन लिया और उसकी जगह दूसरा डिब्बा देकर जांच का हवाला दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मेकाहारा पहुंची। मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि CMHO ने भी जांच का आश्वासन दिया है















Leave a Reply