अहमदाबाद। शहर के भूयंगदेव चार रास्ता स्थित डायनामिक (Dynamic) हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिखवाल ब्राह्मण समाज एवं सिखवाल ब्राह्मण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रख्यात जनरल एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन, एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।डॉ. अंकुर पटेल लंबे समय से नवरंगपुरा स्थित अपने क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अपनी कुशल शल्य चिकित्सा, मानवीय संवेदनशीलता और सेवाभाव के कारण उन्होंने हजारों मरीजों का विश्वास अर्जित किया है। अब नए डायनामिक हॉस्पिटल के माध्यम से आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर सिखवाल ब्राह्मण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चंद्र व्यास, उपाध्यक्ष मुकेश व्यास, संरक्षक (भामाशाह) निर्मल जोशी तथा समाजसेवक दिनेश व्यास ने अस्पताल का अवलोकन कर डॉ. पटेल एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. अंकुर पटेल ने अब तक सिखवाल समाज के 500 से अधिक समाजबंधुओं को चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया है, जबकि 200 से अधिक सफल सर्जरियों के माध्यम से अनेक परिवारों को नया जीवन और स्वास्थ्य प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पटेल की पहचान केवल एक कुशल सर्जन के रूप में ही नहीं, बल्कि विनम्र व्यक्तित्व, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाले चिकित्सक के रूप में भी है।ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि डायनामिक हॉस्पिटल गुणवत्तापूर्ण, किफायती और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। साथ ही डॉ. अंकुर पटेल के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए उन्हें एवं उनकी पूरी टीम को अस्पताल के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


















Leave a Reply