रतनपुर नगर पालिका को 2.03 करोड़ की सौगात, बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम।

बिलासपुर, 21 जुलाई 2026

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले की रतनपुर नगर पालिका के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभागीय संचालनालय ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।स्वीकृत कार्यों में सबसे प्रमुख आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण है, जिसके लिए 1 करोड़ 82 लाख 98 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। ऑडिटोरियम बनने से रतनपुर में सांस्कृतिक, सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इसके अलावा वार्ड क्रमांक-5 में अहाता निर्माण के लिए 20 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।नगरीय प्रशासन विभाग के अनुसार, इन दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन विकास कार्यों से रतनपुर नगर पालिका के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *