CJP सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता का तीसरा दौर आयोजित,प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन से जुड़े मामलों तथा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को एक लिखित प्रस्ताव सौंपा।

आज सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता का तीसरा दौर आयोजित हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन से जुड़े मामलों तथा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को एक लिखित प्रस्ताव सौंपा।

सरकार ने आश्वासन दिया कि आंदोलन के आयोजकों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा आंदोलन से संबंधित कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। सरकार ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए नियमों के अनुसार अधिकतम संभव मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया।

सरकार ने परीक्षा एवं शिक्षा सुधार से संबंधित पांच सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया है और प्रतिनिधिमंडल के साथ आगे भी संवाद जारी रखने की बात कही है। साथ ही, छात्रों और युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन समाप्त कर वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *