6 अगस्त/रायपुर में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की ह
त्या, आरोपी गिरफ्तार,, पहले दुपट्टे से गला घोंटकर .. फिर खेत में ले जाकर,,,,पानी से भरे खेत में मिली युवती कि ला,श ..खमतराई थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की ह,त्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने युवती के चरित्र पर संदेह के चलते पहले उसके मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया, फिर उसी दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी ह त्या कर दी। इतना ही नहीं, मौत सुनिश्चित करने के लिए उसने युवती का सिर पानी से भरे खेत में भी डुबो दिया। मामले का खुलासा थाना खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की,, संयुक्त कार्रवाई से हुआ। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को डब्ल्यूआरएस स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर दबाव और चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान नंदिनी जाल उर्फ नंदिनी जैन (19 वर्ष), निवासी सिया रेसिडेंसी, एमएमआई अस्पताल के पीछे, रायपुर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ह त्या का मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।















Leave a Reply