15अगस्त 2026/बिलासपुर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक तथा सराहनीय सेवाओं के पदकों की घोषणा की है। इस सूची में बिलासपुर की बेटी श्रीमती दीपमाला कश्यप का नाम भी शामिल है। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में पदकों के लिए चुना गया है। जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस के हिस्से में 141 वीरता पदक आए हैं।वहीं, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए आईपीएस एम.एल. कोटवानी का चयन किया गया है। पुलिस वीरता पदक के लिए पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृतिक राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिन्सन गुरिया सहित अधिकारियों के नाम शामिल हैं।इसके अलावा ओ.पी. शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप, गायत्री सिंह सहित छत्तीसगढ़ के दस पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के पदक के लिए चुना गया है।दीपमाला कश्यप के इस सम्मान की खबर से बिलासपुर में खुशी और गर्व का माहौल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के हाथों पदक प्राप्त करना उनके सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सराहनीय पुलिस सेवाओं का प्रतीक है।बिलासपुर की बेटी को मिले इस सम्मान ने जिले का गौरव बढ़ाया है।















Leave a Reply