कोरबा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत वातावरण में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।ध्वजारोहण के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों और राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, कुल सिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, राकेश नागरमल अग्रवाल, अजय चन्द्रा एवं प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और देशसेवा के संकल्प का प्रेरणादायी अवसर बना। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा परिसर।













Leave a Reply