नर्मदा से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा,अमरकंटक से शुरू हुई पावन यात्रा, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और सर्वकल्याण हेतु

11अगस्त

अमरकंटक। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पैदल पूर्ण करने का संकल्प लिया है। इस यात्रा का यह दूसरा वर्ष है, यात्रा के प्रथम दिवस उन्होंने अपने पति के साथ पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा की पावन धरा पर पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की।इस अवसर पर मां नर्मदा एवं नर्मदेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-शांति और सर्वकल्याण की प्रार्थना की गई। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से जुड़ी इस कांवड़ यात्रा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का संकल्प लिया गया है।कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से भोरमदेव तक प्रस्तावित यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और संकल्प का प्रतीक मानी जा रही है। यात्रा के दौरान भगवान शिव की आराधना करते हुए प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की जाएगी।भगवान भोलेनाथ की कृपा और मां नर्मदा के आशीर्वाद से यह 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *