रायपुर, 10 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों में बदलाव कर दिया है।पहले यह मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी। इसी दौरान 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी निर्धारित होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव हो रहा था। इससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने की स्थिति बन रही थी।अभ्यर्थियों की समस्या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में आवश्यक बदलाव कर युवाओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की नई तिथियां घोषित कर दी हैं।अब सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा।‘परीक्षा तिथियों के टकराव से कोई युवा अवसर से वंचित न हो’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं का हित राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में केवल परीक्षा तिथियों के टकराव के कारण किसी पात्र अभ्यर्थी को एक अवसर छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आकांक्षाओं और उनके भविष्य से जुड़े विषयों के प्रति संवेदनशील है तथा ऐसी व्यावहारिक समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगाCGPSC ने मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को पृथक से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी है। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के संबंध में आयोग द्वारा अलग से विस्तृत सूचना जारी की जाएगी।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।














Leave a Reply