रायपुर, 12 अगस्त 2026। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) जाने वाले शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह ट्रेन साप्ताहिक चल रही थी, जिसे अब द्वि-साप्ताहिक किया गया है।रेलवे के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।08895 इतवारी–मधुपुर स्पेशल के दो अतिरिक्त फेरेगाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी स्पेशल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक शनिवार 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल पांच फेरे संचालित कर रही है।अब इस ट्रेन के 18 अगस्त और 25 अगस्त 2026, मंगलवार को भी अतिरिक्त फेरे होंगे। इसके बाद ट्रेन कुल 7 फेरे संचालित करेगी।08896 मधुपुर–इतवारी स्पेशल भी 7 फेरे चलेगीवापसी में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्पेशल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक रविवार 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक पांच फेरे संचालित करेगी।इसके अतिरिक्त यह ट्रेन 19 अगस्त और 26 अगस्त 2026, बुधवार को भी चलेगी। इस तरह वापसी दिशा में भी ट्रेन के कुल 7 फेरे होंगे।दुर्ग से बिलासपुर, रायगढ़ तक श्रद्धालुओं को सीधी सुविधाइस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर स्टेशनों पर होगा।इससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए सीधे और सुविधाजनक रेल संपर्क का लाभ मिलेगा।कंफर्म बर्थ उपलब्ध, समय रहते कराएं आरक्षणरेलवे के अनुसार वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित करें, ताकि सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा सुविधाजनक, सुरक्षित और परेशानी मुक्त हो सके।बाबाधाम जाने वाले शिवभक्तों के लिए फेरे बढ़ाए जाने से सावन यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।















Leave a Reply