19अगस्त 2026/रायपुर
राजधानी रायपुर में गोस्वामी तुलसीदास जी ब्राम्हण शिरोमणि, सरयूपारिणब्राम्हण समाज के गौरव,रामभक्त हनुमान के प्रिय, रामचरित मानस जैसे अनेकों, धार्मिक ग्रंथों के रचयिता,*परम श्रद्धेय गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्मोत्सव कल 19,8,2026 को मनाया जाएगा l सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार कल **तुलसी* को जाने *व्याख्यान का आयोजन किया गया है।जन्मोत्सव की इस शुभ बेला पर गोस्वामी तुलसीदास जी एवं रामचरित मानस पर व्याख्यान माला में प्रमुख रूप से समाज के आजीवन सदस्य एवं राज्य अलंकरण से सम्मानित दादू भाई त्रिपाठी,एवं रामचरित मानस के मर्मज्ञ ज्ञाता डॉ विजय दुबे जी( छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री स्व श्री सुरेन्द्र दुबे जी के बड़े ) उपस्थित होंगे।आप दोनों द्वारा कही गई बातों द्वारा हम गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन एवं रामचरित मानस के विशेष छन्दो का रसास्वादन करेंगे l आप सभी *आमंत्रित हैं।* *कार्यक्रम निम्नानुसार-:*दिनाँक-: 19,8,2026दिन-: बुधवार समय-:शाम 4 बजे स्थान-: सरयूपारिण ब्राम्हण सभा भवन संजय नगर रिंग रोड नंबर 1 रायपुर कार्यक्रम की जानकारी राजेश त्रिपाठी सह सचिव सरयूपारिण ब्राम्हण सभा रायपुर ने दी।












Leave a Reply