19अगस्त2026/रायपुर।
राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से लगातार दुष्कर्म और उसके नवजात बच्चे को कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति को सौंपने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के पिता और बुआ समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 से नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। इसके चलते पीड़िता दो बार गर्भवती हुई। आरोप है कि उसकी वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बालिग और विवाहित बताया गया।पुलिस के मुताबिक, नाबालिग का प्रसव डंगनिया स्थित एसएनएस अस्पताल में कराया गया। प्रसव के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि डॉक्टर, पीड़िता के पिता और अन्य लोगों की मौजूदगी में नवजात बच्ची को किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया। इस दौरान पीड़िता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।घटना की शिकायत मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के पिता, बुआ, रोहित कुमार राय साहेब सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस मामले में नवजात को सौंपे जाने की परिस्थितियों, दस्तावेजों की भूमिका और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।














Leave a Reply