रायपुर, 21 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र की तस्वीर WhatsApp के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचने की सूचना मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल जांच समिति गठित करने और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करा कर जाँच कर। जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राप्त हुई थी। सुबह करीब 8:50 बजे कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से आयोजित होनी थी, लेकिन घटनाक्रम की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब 10:30 बजे परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया।5 सदस्यीय समिति करेगी पूरे मामले की जांचप्रश्नपत्र विश्वविद्यालय स्तर पर तैयार और मुद्रित कर संबंधित महाविद्यालयों को भेजे जाते हैं। ऐसे में प्रश्नपत्र बाहर कैसे पहुंचा, किस स्तर से लीक हुआ और WhatsApp के माध्यम से विद्यार्थियों तक कैसे पहुंचा, इन सभी पहलुओं की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।कृषि मंत्री ने कहा- विद्यार्थियों के भविष्य से समझौता नहींकृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि परीक्षाओं की निष्पक्षता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटना अत्यंत गंभीर है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। निरस्त की गई परीक्षा की आगामी तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी और परीक्षार्थियों को इसकी सूचना समय पर दी जाएगी।
वहीं कांग्रेस नेता पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सरकार पर साधा निशाना,मामले को लेकर कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में अब परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस इस मामले का विरोध करेगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग करेगी।अब सभी की नजरें पांच सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं। सबसे अहम सवाल यही है कि विश्वविद्यालय स्तर पर तैयार और भेजा गया प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले WhatsApp तक कैसे पहुंचा और सूचना मिलने के बावजूद परीक्षा प्रक्रिया को किस आधार पर आगे बढ़ाया गया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।











Leave a Reply