नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से NEET-PG 2026 का आयोजन रविवार को देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजामों, लाइव निगरानी और व्यापक तकनीकी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा के लिए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में कुल 1,111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।इस परीक्षा के लिए 2,73,096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें करीब 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो गई।2,527 स्वतंत्र एप्रेजर और 700 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड सदस्य तैनातपरीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए देशभर में व्यापक निगरानी व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 2,527 संकाय सदस्यों को स्वतंत्र एप्रेजर के रूप में नियुक्त किया गया था। वहीं डीन, निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ प्रोफेसरों सहित 700 से अधिक वरिष्ठ संकाय सदस्यों को फ्लाइंग स्क्वाड में शामिल किया गया।निगरानी और समन्वय को मजबूत करने के लिए देशभर में 16 NBEMS क्षेत्रीय कमांड सेंटर भी सक्रिय किए गए।CCTV और कमांड सेंटर से रखी गई नजरसभी परीक्षा केंद्रों को CCTV की लाइव निगरानी में रखा गया। द्वारका स्थित NBEMS मुख्यालय के कमांड सेंटर से परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई। इसके लिए NBEMS और TCS के 190 कर्मियों की समर्पित टीम तैनात रही।NBEMS मुख्यालय में बनाए गए कमांड सेंटर से NBEMS, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, BEL, ECIL और TCS के अधिकारियों ने पूरे दिन परीक्षा की निगरानी की।आधार आधारित प्रमाणीकरण से बढ़ाई सुरक्षापरीक्षा में फर्जीवाड़ा और अनियमितताओं को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आधार-आधारित प्रमाणीकरण भी सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने भी सहयोग प्रदान किया।जयपुर में तकनीकी गड़बड़ी, 2,445 अभ्यर्थियों की परीक्षा अधूरीहालांकि अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, लेकिन राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन IDZ सीतापुरा केंद्र (TC नंबर 41682 और 41683) पर अप्रत्याशित तकनीकी व्यवधान के कारण 2,445 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी।NBEMS के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TCS लिमिटेड से संबंधित आंतरिक बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण यह व्यवधान उत्पन्न हुआ।5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षाप्रभावित अभ्यर्थियों को उचित और न्यायसंगत अवसर उपलब्ध कराने के लिए NBEMS ने उनकी पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।जयपुर के प्रभावित 2,445 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र का स्थान और अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से उपलब्ध कराए जाएंगे।NBEMS ने तकनीकी व्यवधान के कारण अभ्यर्थियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि प्रभावित उम्मीदवारों को NEET-PG 2026 में निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।339 शहरों के 1,111 केंद्रों पर परीक्षा का सफल आयोजन परीक्षा अधिकारियों, चिकित्सा संस्थानों, संकाय सदस्यों, सुरक्षा एजेंसियों, तकनीकी टीमों और अन्य हितधारकों के बीच व्यापक समन्वय का परिणाम रहा। NBEMS ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के सहयोग, धैर्य और विश्वास के लिए आभार जताया।














Leave a Reply