13 सितंबर 2026 मध्य प्रदेश रतलाम
20 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन श्री गणेश मांगलिक भवन, रामगढ़, रतलाम में होगा। सभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल व्यास (कुक्षी, धार) ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।बैठक के कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे चाय-नाश्ता तथा सुबह 11 बजे बैठक प्रारंभ होगी। बैठक के पश्चात भोजन की व्यवस्था रहेगी।बैठक में पूर्व बैठक के अनुमोदन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। प्रमुख रूप से मंदसौर स्थित जग्गाखेड़ी की जमीन के संबंध में चर्चा होगी। उक्त भूमि से जुड़े न्यायालयीन विवाद की जानकारी एडवोकेट अजय सिखवाल, मंदसौर द्वारा दी जाएगी।इसके अलावा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र के ग्राम में महासभा द्वारा क्रय की गई भूमि की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी जाएगी तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पुराने हिसाब-किताब एवं सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का विषय भी शामिल है।इसके साथ ही अध्यक्ष एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।बैठक स्थल: श्री गणेश मांगलिक भवन, रामगढ़, रतलाम ,दिनांक: 20 सितंबर 2026, रविवार समय: सुबह 11 बजे से बैठक आयोजक: मध्यप्रदेश सिखवाल ब्राह्मण सभा (रजि.), रतलाम

















Leave a Reply