आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ इंडोर स्टेडियम में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में सहभागिता कर जैन मुनि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर पूज्य प्रवर विनय कुशल मुनिजी म.सा. को “आचार्य पदवी” से विभूषित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।आचार्य पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि त्याग, तप, साधना, ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण की सर्वोच्च साधना का प्रतीक है। पूज्य आचार्य श्री के आध्यात्मिक मार्गदर्शन से समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव, अहिंसा और संस्कारों की चेतना और अधिक सशक्त होगी।मेरी मंगलकामना है कि पूज्य आचार्य श्री विनय कुशल मुनि जी के नेतृत्व में धर्म, अहिंसा, सद्भाव, संस्कार और मानवता का यह दिव्य प्रकाश निरंतर समाज को आलोकित करता रहे तथा जन-जन को सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर प्रेरित करता रहे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सांसद विजय बघेल, , सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल,श्रीमती कमलेश जघले पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।।















Leave a Reply