11 अगस्त भीलवाड़ा/
संजय कॉलोनी स्थित ब्राह्मणों की कुड़ी संस्था परिसर में सिखवाल युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष देवकीशन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि बैठक में सिखवाल युवा प्रकोष्ठ को संस्थागत रूप से रजिस्टर्ड करवाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। इसी क्रम में सर्वसम्मति से भाई अंकुश शर्मा को सिखवाल युवा प्रकोष्ठ का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें संगठन के आगामी पंजीयन एवं उससे संबंधित आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में संगठन द्वारा बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से संगठन से जुड़ने वाले सदस्यों को भविष्य में संगठन के निर्णयों और नीतिगत गतिविधियों में सहभागी बनाया जाएगा।बैठक के दौरान प्रकोष्ठ के राजेन्द्र ओझा द्वारा ऋषि श्रृंग जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल वाहन रैली के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।बैठक के समापन अवसर पर उपस्थित युवाओं ने अंकुश शर्मा को उपरना पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। युवाओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सिखवाल युवा प्रकोष्ठ संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के युवाओं को एकजुट कर नई दिशा में कार्य करेगा।बैठक में सिखवाल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवकीशन जोशी, पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी, पार्षद सागर पांडे, कैलाश व्यास, विनोद अग्याल, पश्चिमी शहर अध्यक्ष अविनाश पांडे, पूर्वी शहर अध्यक्ष चंद्रशेखर पुरोहित, शहर प्रभारी विनोद अग्याल, धवल शर्मा, हरभजन शर्मा, भागचंद पुरोहित सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















Leave a Reply