राजधानी रायपुर में अपराध जगत में कानून के प्रति ‘डर का माहौल’ और आमजनों में ‘सुरक्षा की भावना’ को मजबूत करने के उद्देश्य से, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा पिछले 03 महीनों में, पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाया गया है।
अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने, लगातार ‘प्रो-एक्टिव मोड’ में अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, तीनों ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान, तीनों ज़ोन में, पिछले 04 दिनों में, 400 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की गई। तीनों ज़ोन के पुलिस उपायुक्तों ने अपने संबंधित थाना क्षेत्रों में, ऑपरेशन को स्वयं लीड किया। पुलिस बल के साथ आला अधिकारियों व थाना प्रभारियों की टीमों ने चप्पे-चप्पे पर गश्त और चेकिंग की। ड्रोन एवं अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस, पुलिस टीमों ने हॉटस्पॉट डॉमिनेशन कर, अपराधियों की घेराबंदी की व वारंटों की तामिली की। लगातार रात्रि गश्त, कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रहेंगे














Leave a Reply