भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, तपस्या की ऊर्जा और संयममय जीवन-दृष्टि का अद्भुत संगम…आज राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य ‘आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव’ में सम्मिलित होकर संतों की दिव्य ऊर्जा और पावन सान्निध्य प्राप्त करने का परम सौभाग्य मिला। इस पवित्र अवसर पर परम पूज्य पंन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनि जी महाराज के ‘आचार्य पदारोहण’ के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना।इस गरिमामयी समारोह में मुख्य रूप से लोकसभा ओम बिरला और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का अत्यंत प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं दुर्ग लोकसभा के सांसद श विजय बघेल , सांसद महेश कश्यप सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आध्यात्मिक महोत्सव की दिव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।परम पूज्य पंन्यास प्रवर गणी श्री वीरभद्र मुनि जी महाराज (विराग मुनि जी) की कठिन तपश्चर्या 170 उपवास सम्पूर्ण समाज के लिए अनुशासन और आत्मसंयम का महान प्रेरणास्रोत है।बालमुनि हंसभद्रमुनि जी द्वारा संपन्न ‘सहस्त्रावधान साधना’ अद्भुत स्मरणशक्ति और मानसिक अनुशासन का अनुपम उदाहरण है, जो युवा पीढ़ी को आत्मविकास की राह दिखाएगी।
















Leave a Reply