रायपुर, 21 अगस्त 2026। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित करने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इस ट्रेन का नियमित परिचालन 26 अगस्त 2026 से शुरू होगा।रेलवे के अनुसार अब ट्रेन नंबर 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 18262 यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस यलहंका से प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी। ट्रेन के नियमित होने से छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।बिलासपुर से बुधवार को 2 बजे रवाना होगी ट्रेनट्रेन संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक ट्रेन 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र और तेलंगाना के प्रमुख स्टेशनों से होकर कर्नाटक पहुंचेगी।ट्रेन रायपुर में 15:35 बजे पहुंचेगी और 15:40 बजे रवाना होगी, जबकि दुर्ग में 16:25 बजे आगमन और 16:30 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया होते हुए बल्लारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, विकाराबाद, रायचूर, गुंतकल, अनंतपुर और धर्मवरम सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।ट्रेन अगले दिन 19:00 बजे यलहंका स्टेशन पहुंचेगी।यलहंका से गुरुवार रात 9:30 बजे चलेगी वापसी ट्रेनट्रेन संख्या 18262 यलहंका-बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक गुरुवार को रात 21:30 बजे यलहंका से रवाना होगी।वापसी में यह ट्रेन हिंदूपुर, धर्मवरम, अनंतपुर, गुत्ती, गुंतकल, मंत्रालयम रोड, रायचूर, यादगीर, सिकंदराबाद, काजीपेट, मंचिर्याल, बल्लारशाह और गोंदिया होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।ट्रेन रायपुर में रात 1:05 बजे पहुंचेगी और 1:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद भाटापारा होते हुए 03:30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा लाभइस नियमित साप्ताहिक ट्रेन से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया सहित मध्य भारत और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। बेंगलुरु से जुड़े यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण साबित होगी।रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और इस मार्ग पर बढ़ती मांग को देखते हुए स्पेशल ट्रेन को नियमित किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन,छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी सुविधा, बिलासपुर से हर बुधवार और यलहंका से हर गुरुवार चलेगी ट्रेन।











Leave a Reply