आज रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच में ‘पावस प्रसंग 2026’ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियायुवा शास्त्रीय गायिका सुश्री अलका कुर्रे ने राग यमन एवं पावस प्रसंग पर आधारित शास्त्रीय गीत की प्रस्तुति से सुरों की मधुर छटा बिखेरी। इसके पश्चात भरतनाट्यम नर्तक होरिल गौर ने अपने भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से दशावतारों का सुरम्य वर्णन प्रस्तुत किया। वहीं आरती सिंह एवं उनके साथियों ने शिव पंचाक्षर स्तोत्र और तराना की मनोहारी प्रस्तुति से कार्यक्रम को आध्यात्मिकता और शास्त्रीय सौंदर्य से और भी भावपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर डॉ. संजय कन्नौज, संचालक, संस्कृति विभाग, शशांक शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सहित अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।














Leave a Reply