रायपुर, 02 सितम्बर 2026 जैसा कि आप सभी को विदित है कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर न्यू शांति नगर स्थित माँ वैष्णवी दुर्गा मंदिर में *कथावाचक पूज्य श्री अभिनंदन महाराज जी (वृंदावन धाम)* के मुखारविंद से *01 से 08 सितम्बर तक श्रीमद भागवत कथा* का आयोजन हो रहा है।*बरसते पानी में सैकड़ों भागवत प्रेमी पहुंचे कथा सुनने*आज कथा के दूसरे दिन तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु कथा पंडाल में डटे रहे। श्रद्धालुओं में कथा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।*व्यास पीठ से हुआ मूवी देखने का निवेदन*कथा के दौरान पूज्य महाराज जी ने कहा कि, _”यदि व्यक्ति के जीवन में आज आध्यात्मिकता है, तो कहीं न कहीं ये उनके पूर्वजों की कृपा है। जैसे किसी पौधे की जड़ होती है, वृक्ष भी वैसा ही बनता है।”_आगे महाराज जी ने *”हनुमान अंश” मूवी* के बारे में बताते हुए कहा कि, _”पहली बार सिनेमाघरों में ऐसी मूवी लगी है, जिसको देखने का निवेदन व्यास पीठ से किया जा सकता है। यह सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली फिल्म है, हर सनातनी को परिवार सहित यह मूवी देखनी चाहिए।”_महाराज जी ने भावपूर्ण भजन *जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया ओर *”कुछ समय निकालो कान्हा के गुणगान के लिए…”* गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया और कहा कि भजन-भक्ति के लिए समय निकालना पड़ता है।*गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाई*आज दूसरे दिवस पर महाराज जी ने श्रीमद भागवत महापुराण की सबसे प्रसिद्ध कथा – *गोकर्ण और धुंधकारी* का वर्णन किया।उन्होंने बताया कि कैसे एक ही पिता के दो पुत्रों में से एक – गोकर्ण ज्ञानी और भगवान का भक्त बना, और दूसरा – धुंधकारी पापी बनकर प्रेत योनि में भटका। अंत में 7 दिन तक भागवत कथा श्रवण करने से धुंधकारी जैसा महापापी भी वैकुंठ धाम को प्राप्त हुआ।महाराज जी ने कहा, *”जो पापी भी पाप से मुक्ति चाहे, वो श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करे।”**मुख्य यजमान ने किया व्यास पीठ पूजन*आज की कथा में *मुख्य यजमान एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी एवं धर्मपत्नी श्रीमती यामिनी तिवारी जी* ने व्यास पीठ का पूजन किया एवं सभी शहरवासियों से कथा श्रवण का निवेदन किया।इस कथा का *संस्कार चैनल पर लाइव प्रसारण* हो रहा है।*आयोजन समिति:* विश्वनाथ ठाकुर (अध्यक्ष), चिमन अग्रवाल (संरक्षक), विनीत कुमार राय (संगठन सचिव), वीरमणि चौबे, गौरव चौबे, यशवर्धन अग्रवाल (कार्यकारिणी सदस्य) आयोजन समिति, माँ वैष्णवी दुर्गा मंदिर, न्यू शांति नगर, रायपुर











