3 जुलाई 2026 बालोद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस से लेकर ग्रामीणों तक सभी को हैरान कर दिया। गुण्डरदेही नगर के रामसागर तालाब में एक युवक घंटों तक पानी में तैरता दिखाई दिया। लोगों ने उसे मृत समझ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस ने उसे तालाब से बाहर निकाला तो युवक अचानक उठकर बैठ गया। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग दंग रह गए।
घटना गुण्डरदेही नगर के वार्ड क्रमांक-3 स्थित रामसागर तालाब की है। जानकारी के अनुसार, पास के मोहल्ले का रहने वाला सूरज ठाकुर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे शराब के नशे में तालाब में नहाने गया था।
दोपहर 3.30 बजे जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह काफी देर से पानी में एक ही जगह पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उसे डूबा हुआ समझा और वार्ड पार्षद सहित पुलिस को सूचना


















Leave a Reply