डीलिस्टिंग को लेकर नई दिल्ली के लाल किला मैदान में देशभर के विभिन्न आदिवासी समुदायों का विशाल सांस्कृतिक समागम आयोजित किया गया।

नई दिल्ली के लाल किला मैदान में देशभर के विभिन्न आदिवासी समुदायों का विशाल सांस्कृतिक समागम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम RSS से जुड़े ‘जनजाति सुरक्षा मंच’ की ओर से किया गया, जिसमें आयोजकों के अनुसार करीब 500 समुदायों के लगभग 1.5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ का मुख्य उद्देश्य उन आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची से बाहर करने की मांग उठाना बताया गया, जिन्होंने ईसाई या इस्लाम धर्म अपना लिया है। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। #RSS #TribalCommunity #BreakingNews #Adivasi #CulturalEvent

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *