दीपावली पर पटाखों से आंखों में चोट के नि:शुल्क उपचार के लिए 8-9 नवंबर को नेत्र शिविर,डॉ. दिनेश मिश्र के नेतृत्व में 71वां शिविर, लगातार 36वें वर्ष होगी मरीजों की नि:शुल्क जांच एवं उपचार***

*6 नवंबर 2026/

रायपुर।** दीपावली पर्व के दौरान पटाखों से आंखों में होने वाली चोटों के नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार के लिए नगर के वरिष्ठ नेत्र एवं कॉन्टेक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 8 नवंबर से 9 नवंबर की रात्रि तक फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में संचालित होगा।दीपावली के दौरान चिकित्सकों की अनुपलब्धता एवं मरीजों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए आयोजित यह 71वां शिविर लगातार 36वें वर्ष लगाया जा रहा है। पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1991 में इस शिविर की शुरुआत की गई थी, ताकि पटाखों से जलने एवं आंखों में चोट लगने पर मरीजों को त्वरित और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इसी प्रकार होली पर्व पर भी शिविर आयोजित किया जाता रहा है। पिछले 36 वर्षों में लगभग 4700 से अधिक मरीजों को उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस शिविर ने अंचल में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।### पटाखों से आंखों की रोशनी को गंभीर खतरा : डॉ. दिनेश मिश्रडॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि दीपावली ज्योति पर्व है और नेत्र ज्योति अनमोल है, लेकिन असावधानी से चलाए गए पटाखे किसी भी व्यक्ति की आंखों की रोशनी के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि दीपावली में पटाखे लापरवाही से न चलाएं तथा अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।उन्होंने कहा कि बम, अनारदाना और रॉकेट आदि चलाते समय पर्याप्त दूरी एवं सावधानी रखें। पटाखों को अधिक झुककर न जलाएं, क्योंकि कई बार पटाखे अपेक्षाकृत जल्दी फूट जाते हैं और बचाव का समय नहीं मिलता। पटाखे जलाकर सड़क पर नहीं उछालें तथा छोटे बच्चों को जलते हुए दीपक एवं मोमबत्ती के पास अकेला न छोड़ें। बच्चों को अकेले पटाखे चलाने की अनुमति भी नहीं दें।### पटाखों से आंखों में हो सकती है गंभीर चोटपटाखे शरीर के नजदीक फटने से हाथ, चेहरा, आंखें एवं कपड़े झुलसने का खतरा रहता है। सिर के बाल, भौंहें, बरौनियां, पलकें तथा आंखों का भीतरी भाग सामान्य से गंभीर रूप से झुलस सकता है।पटाखों में उपयोग होने वाले गंधक, पोटाश, कोयला, कंकड़, सुतली, कपड़े एवं कागज के विघटित पदार्थ आंखों के नजदीक पटाखा फूटने पर आंखों में प्रवेश कर सकते हैं। इससे पलकों, आंखों की झिल्ली, कंजेक्टाइवा, पुतली एवं आंखों के अंदरूनी हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।बड़े पटाखों से आंखों में चोट लगने पर आंख में खून उतरने, मोतियाबिंद होने तथा आंख का पर्दा उखड़ने तक की संभावना रहती है। ऐसे मरीजों को आंखों में तेज जलन, दर्द, धुंधलापन एवं कसक जैसी शिकायतें हो सकती हैं।### आंखों में पटाखे से चोट लगने पर क्या करें?डॉ. मिश्र ने सलाह दी कि आंखों के पास पटाखा फूटने तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर आंखों को रगड़ें नहीं। चेहरे एवं आंखों को साफ पानी से धो लें, जिससे गर्म एवं विघटित पदार्थ बाहर निकल सकें। इसके बाद तत्काल नेत्र चिकित्सक से जांच एवं उपचार कराएं।**नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार के लिए संपर्क:**- रायपुर नेत्र चिकित्सालय, फूल चौक, रायपुर- फोन: 4026101- मोबाइल: 98274-00859**दीपावली में सावधानी बरतें, अपनी और अपने परिवार की नेत्र ज्योति सुरक्षित रखें।**