इंदौर में गुरु पूर्णिमा पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां तेज,इंदौर। श्री पाँच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज पारमार्थिक एवं शैक्षणिक ट्रस्ट एवं प्रबंध कार्यकारिणी, इंदौर के तत्वावधान में समाज के आराध्य पूज्य परमपिता श्री श्रंगी ऋषि गुरु महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा

इंदौर में गुरु पूर्णिमा पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां तेजइंदौर। श्री पाँच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज पारमार्थिक एवं शैक्षणिक ट्रस्ट एवं प्रबंध कार्यकारिणी, इंदौर के तत्वावधान में समाज के आराध्य पूज्य परमपिता श्री श्रंगी ऋषि गुरु महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर श्री श्रंगी ऋषि धर्मशाला में ट्रस्ट एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सवमहोत्सव के प्रथम दिन गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्री सत्यनारायण मंदिर, सिखवाल मोहल्ला में माता जी का भव्य जागरण आयोजित होगा। रात्रि भर भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय रहेगा।गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल श्री श्रंगी ऋषि गुरु महाराज एवं शांता माता की प्रतिमाओं का अभिषेक, पूजन, हवन और महाआरती संपन्न होगी।शाम को श्री सत्यनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रथ पर श्री श्रंगी ऋषि गुरु महाराज, शांता माता, पंडित जी बा एवं अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां विराजमान रहेंगी। शोभायात्रा में भजन मंडलियां, गरबा प्रस्तुत करती बालिकाएं एवं महिलाएं तथा समाज के पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।शोभायात्रा का समापन श्री श्रंगी ऋषि धर्मशाला में होगा, जहां सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।ट्रस्ट एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने समाजजनों से अपील की है कि वे सहपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *