इंदौर पांच पट्टी सिखवाल महिला मंडल के तत्वावधान में 31 मई को इंदौर में मातृशक्ति निकालेगी भव्य कलश यात्रा, 1 से 7 जून तक भागवत कथा।

*श्रृंगी ऋषि गुरु महाराज की जय

*पांच पट्टी महिला मंडल के तत्वावधान में 31 मई को इंदौर में मातृशक्ति निकालेगी भव्य कलश यात्रा, 1 जून से भागवत कथा

**इंदौर:* श्री पांच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज एवं पांच पट्टी महिला मंडल के तत्वावधान में शीतला माता बाजार स्थित *श्री शृंगी ऋषि धर्मशाला* में 1 जून से 7 जून 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।कथा शुभारंभ से पूर्व 31 मई को सुबह 8 बजे सिखवाल मोहल्ला के सत्यनारायण मंदिर से कथा स्थल तक *भव्य कलश यात्रा* निकाली जाएगी। कथा व्यास पं. कपिल जी शर्मा प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक भगवान की लीलाओं का रसपान कराएंगे।महिला मंडल के सदस्यों ने बताया की आयोजन के दौरान *कलश यात्रा* में मातृशक्ति बड़े धूमधाम से बैंड बाजे के साथ मंगल गीत गाते हुए नगर भ्रमण करेंगी। सभी भक्तों से कथा एवं *कलश यात्रा* में सपरिवार पधारने का निवेदन किया गया है।*स्थान:* *श्री शृंगी ऋषि धर्मशाला, शीतला माता बाजार, इंदौर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *