राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा इंडियन गैस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव के समय आम जनता से किए गए वादों के विपरीत आज पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर भारी बोझ डाल दिया है। बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।इसी बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में इंडियन ऑयल जिला कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। जनता की आवाज को बुलंद करने एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे , कुलदीप जुनेजा , nsui और कांग्रेस के कई नेता गण मौजू थे बीजेपी की नीतियों एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।गावेश साहूछाया पार्षद वार्ड 9 NSUI जिला महासचिव















Leave a Reply