महाराणा प्रताप जयंती एवं समाज भवन लोकार्पण समारोह, रायपुरा स्थित अग्रोहा कॉलोनी के समीप छत्तीसगढ़िया क्षत्रिय ठाकुर समाज का आयोजन।

राजधानी रायपुर में अग्रोहा कालोनी में 🚩 महाराणा प्रताप जयंती एवं समाज भवन लोकार्पण समारोह आज रायपुरा स्थित अग्रोहा कॉलोनी के समीप छत्तीसगढ़िया क्षत्रिय ठाकुर समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती एवं समाज भवन के लोकार्पण का भव्य आयोजन किया गया। समाज के बीच रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पहुंच को सबसे पहले महाराणाप्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, और समाज के नवीनतम भवन के लोकार्पण किया समाज के लोगों से चर्चा की

महाराणा प्रताप का अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज भवन का यह लोकार्पण सामाजिक एकता, संगठन और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *