नगर निगम चुनाव में राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सिखवाल समाज की बैठक 24 अगस्त को।

भीलवाड़ा। आगामी नगर निगम चुनावों में सिखवाल समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने और समाज के योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी टिकट दिलाने को लेकर समाज की ओर से सामूहिक रूप से मांग उठाई जाएगी। इसी उद्देश्य से 24 अगस्त 2026, सोमवार को सिखवाल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक का आयोजन शाम 7 बजे सिखवाल भवन, संजय कॉलोनी, भीलवाड़ा में किया जाएगा। इसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति एवं भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
समाज की ओर से बताया गया कि नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया एवं पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी से मुलाकात कर सिखवाल समाज के सक्रिय और योग्य कार्यकर्ताओं को उचित संख्या में टिकट दिए जाने की मांग रखी जाएगी।
बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी, योग्य उम्मीदवारों की पहचान तथा सामूहिक रूप से समाज की मांग को राजनीतिक नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखने को लेकर चर्चा की जाएगी।
समाजजनों ने कहा कि राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए समाज की एकजुटता जरूरी है। इसी उद्देश्य से सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति और भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाज की एकजुटता और सम्मान की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।
निवेदक — समस्त सिखवाल समाज, भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *