पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार, यूनिवर्सिटी अध्यक्ष पुनेश्वर लहरी , संगठन प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल जिला महासचिव गावे साहू के साथ NSUI के कई कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में, रवि शंकर विश्वविद्यालय के खिलाफ एकदिवसीय भूख हड़ताल और सत्याग्रह किया गया , क्योंकि विश्वविद्यालय के शासकीय प्रशासनिक क्षेत्र में आरएसएस एवं एबीवीपी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि नियमों के विरुद्ध है। विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाकर छात्र-छात्राओं को भ्रमित करना उचित नहीं है।
इसी के विरोध में एकदिवसीय भूख हड़ताल सत्याग्रह रखा गया, जिसमें सम्मिलित होकर अपना विरोध दर्ज कराया।














Leave a Reply