ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के सुपरवाइजर और घटना में शामिल 5 अन्य कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया—रविवार शाम को ओम्कारेश्वर के झूला पुल के पास श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट की घटना के वायरल वीडियो को आधार मानते हुए
ओम्कारेश्वर मंदिर ट्रस्ट एवं खंडवा जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई है। पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के सुपरवाइजर दीपक मालाकार सहित ट्रस्ट के अन्य कर्मचारी अंकित योगी, राहुल चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, शुभम राजपूत, उमाशंकर सिसोदिया को सेवा से पृथक कर दिया गया है। एसडीएम वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना मान्धाता द्वारा भी घटना के दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत पुलिस कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनके लिए सुचारु व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है, तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे। प्रशासन को चाहिए कि घटना में लिप्त आरोपियों को ओंकारेश्वर तीर्थ स्थल से भी बाहर किया जाए।

















Leave a Reply