पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले चंडी नगर की बदहाल सड़कें आज एक बेहद हृदयविदारक घटना का कारण बनीं।लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। आज एक पीड़ित महिला तक पहुँचने जा रही एम्बुलेंस इसी कीचड़ में बुरी तरह फँस गई, जिसके कारण समय पर मरीज तक नहीं पहुँच सकी।ऐसी गंभीर परिस्थिति में हम सभी युवा साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए पीड़ित महिला को चादर पर लिटाकर रेलवे पटरी पार कर एम्बुलेंस तक पहुँचाया। यह दृश्य नगर निगम और भाजपा सरकार की घोर लापरवाही का जीवंत प्रमाण है।जब आम नागरिकों को इलाज तक पहुँचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़े, तब यह स्पष्ट हो जाता है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन अपने कर्तव्यों से पूरी तरह विमुख हो चुके हैं। स्थानीय भाजपा पार्षद तत्काल सक्रिय हों और चंडी नगर की सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए।यदि जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो मजबूर होकर नगर निगम जोन कार्यालय एवं विधायक कॉलोनी का घेराव कर उग्र जनआंदोलन किया जाए,, वहां के निवासियों ओर गावेश साहूछाया पार्षद, वार्ड 9 NSUI जिला महासचिव ने चेतवनी दी।

















Leave a Reply