रायपुर। सार्वजनिक श्री जय महामाया, शीतला एवं कालीमाता मंदिर समिति, पंडरी तराई द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिशक्ति जगतजननी माता शीतला शीताक्षी जी का पावन शीतला शांति (जुड़वास) एवं माता पहुँचनी कार्यक्रम 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आषाढ़ शुक्ल नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाएगा।मंदिर समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन श्री जय महामाया, शीतला एवं काली माता मंदिर, पंडरी तराई, रायपुर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम में माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं जुड़वास की परंपरागत विधियां संपन्न कराई जाएंगी।समिति ने रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं मोहल्लेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर माता शीतला का आशीर्वाद एवं कृपा प्राप्त करने की अपील की है।मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का संरक्षण, सामाजिक एकता एवं भक्तों की आस्था को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
पंडरी तराई में 23 जुलाई को होगा शीतला शांति (जुड़वास) एवं माता पहुँचनी कार्यक्रम रायपुर। सार्वजनिक श्री जय महामाया, शीतला एवं कालीमाता













Leave a Reply