मध्य प्रदेश के जबलपुर में तिलहरी घाट ,जबलपुर में कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी ने मंडला स्थित ग्राम चुटका में बन रहे परमाणु ऊर्जा विद्युत संयंत्र परियोजना से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए जनता के साथ खुला संवाद किया,और यह बताया की इस परियोजना को ना रोका गया तो इसके कारण आने वाले समय में नर्मदा के प्राकृतिक स्वरूप एवं जैव विविधता को गंभीर क्षति पहुंचेगी।कई प्रकार के जलीय जीव एवं जलीय पादप पूरी तरह नष्ट हो जायेंगे, नर्मदा के जल का तापमान भी प्रभावित होगा।यदि कभी किसी चूक के कारण विकिरण युक्त तत्व पानी में चलें गये तो नर्मदा का पवित्र जल सदैव के लिए प्रदूषित हो जायेगा।
परमाणु ऊर्जा विद्युत संयंत्र परियोजना मंडला स्थित ग्राम चुटका में बन रहे से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए जनता के साथ कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी ने खुला संवाद किया।














Leave a Reply