रायपुर। राजधानी के मोतीलाल नेहरू वार्ड 9 कचना नालापारा क्षेत्र में जल निकासी और स्वच्छता से जुड़ी गंभीर समस्या को लेकर छाया पार्षद गावेश साहू सहित क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-9 (मोवा) के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में नाली का गंदा पानी पाइपलाइन के चेंबर में प्रवेश करने और दूषित पानी घरों तक पहुंचने की आशंका से अवगत कराया।गावेश साहू ने बताया कि नालियों का गंदा पानी पूरी गली में फैलने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने निगम प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की।इस पर जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने समस्या का शीघ्र निराकरण कराने और आवश्यक कार्य जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नालापारा के सभी नागरिक के साथ मिलकर हम उग्र जनआंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।मुलाकात के दौरान छाया पार्षद गावेस साहू,वार्ड अध्यक्ष मुकुंद साहू, वार्ड उपाध्यक्ष मिथलेश पटेल, संजय पटेल, भोला विश्वकर्मा और हर्ष मालेकर सहित कई लोग शामिल थे।
















Leave a Reply